Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: राजनीतिक रंजिश बनी खूनी खेल, दो सगे भाइयों को आजीवन कारावास…
Image

बीकानेर: राजनीतिक रंजिश बनी खूनी खेल, दो सगे भाइयों को आजीवन कारावास…

Bikaner News

बीकानेर जिले के गजनेर थाना क्षेत्र के चानी गांव में सरपंच चुनाव के दौरान उपजी रंजिश ने एक व्यक्ति की जान ले ली। अब इस सनसनीखेज मामले में अपर सत्र न्यायाधीश संख्या-5 के पीठासीन अधिकारी अनुभव सिडाना ने सोमवार को फैसला सुनाते हुए दो सगे भाइयों धन्नाराम और नारायणराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोनों पर 1.65 लाख रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने पर दोषियों को 27 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

क्या है पूरा मामला?

यह दर्दनाक वारदात 30 सितंबर 2020 की रात को घटी, जब चानी गांव में रहने वाली कमला देवी अपने पति आसुराम के साथ घर पर थीं। रात करीब 11:30 बजे धन्नाराम नामक व्यक्ति उनके घर आया और आसुराम पर अपने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट देने का दबाव बनाया। लेकिन जब आसुराम ने मना किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और वहां से चला गया। कुछ ही देर बाद धन्नाराम अपने भाई नारायणराम और माता के साथ घातक हथियारों से लैस होकर लौटा और घर में घुसकर हमला कर दिया। चौसंगी, कुल्हाड़ी और लाठियों से किए गए हमले में आसुराम गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिवादी कमला देवी द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर गजनेर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। अभियोजन पक्ष की ओर से कोर्ट में 14 गवाहों के बयान कराए गए। कोर्ट ने धन्नाराम और नारायणराम को दोषी मानते हुए उम्रकैद और जुर्माने की सजा सुनाई।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *