RASHTRA DEEP NEWS।
प्राइवेट अस्पताल में महिला की मौत के बाद हंगामा हो गया। भाजपा नेता और एडीएम सिटी के बीच काफी देर तक तनातनी भी रही। मामला अशोका हॉस्पिटल का है, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मरीज के परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया तो अस्पताल प्रशासन ने इसे गलत बताया। दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता भी मौके पर पहुंचे बाद में एडीएम सिटी भी मौके पर आए इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। भाजपा नेता एडीएम सिटी से भी उलझ गए। स्थानीय भाजपा नेताओ और एडीएम के बीच में तीखी नोकझोंक का वीडियो सामने आया है। भाजपा नेता अशोक प्रजापत,श्याम हाडला सहित कई नेता विरोध दर्ज कराने पहुंचे। दिखाई दे रहे वीडियो में,मामला बिगड़ता देख पुलिस ने बीचबचाव किया। भाजपा नेताओं का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़िता के परिजनों को धमकाया है। ADM सिटी ने इससे इनकार किया।ये है मामलाएक महिला हिना मेघवाल की तबीयत बिगड़ने पर उसे अशोका अस्पताल लाया गया था जहां पर महिला डॉक्टर उसका इलाज कर रही थी लेकिन जब ज्यादा तबीयत बिगड़ी तो वह महिला डॉक्टर वहां नहीं थी बल्कि उसके अन्य रिश्तेदार डॉक्टर ने इलाज शुरू कर दिया इसी दौरान ज्यादा ब्लीडिंग होने के कारण महिला की मौत हो गई आरोप है कि महिला डॉक्टर की लापरवाही के कारण और अन्य डॉक्टर की लापरवाही बरती, इसलिए महिला की मौत हो गई।
पीड़िता के परिजनों पर केस की धमकी भाजपा नेता अशोक ने आरोप लगाया कि एडीएम सिटी में परिजनों को उठाने के लिए धमकाया और जबरदस्ती की। शव नहीं उठाने पर एफ आई आर दर्ज करवाने की धमकी दी गई।