RASHTRADEEP NEWS
बीकानेर वार्ड विकास संधर्ष समिति के बैनर तले आज रेलवे स्टेशन गंगाशहर रोड कुम्हारो कि मोड पर संधर्ष समिति संयोजक कैलाश बाकोलिया व अध्यक्ष जयदयाल गोदारा के नेतृत्व मे वार्ड न. 46 कि जन समस्याओ को लेकर टायर जला रास्ता जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
कैलाश बाकोलिया ने बताया कि, वार्ड कि सभी सड़के, नालिया वर्षो से टूटी हुई है। सीवरेज जाम पडे है गन्दा पानी बाहर सड़को पर फैला हुआ है। मेन सड़को मे जगह जगह गड्ड़े पडे हुऐ है। प्रशासन व निगम, न्यास पेच वर्क नही करवा रही है। वार्ड मे कचरा उठाने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली नही है। ट्रैक्टर ट्राली वार्ड से गायब रहते है। कचरे के ढेर जगह जगह लगे हुऐ है। PWD द्रारा हरिराम जी मन्दिर के पीछे 9 महिनो से अधुरी सड़क नही बनाई जा रही है।
अध्यक्ष जयदयाल गोदारा ने बताया कि, प्रशासनिक अधिकारी जन समस्याओ की ओर ध्यान नही दे रहे है। और ना आमजन कि शिकायत सुन रहे है। सीवरेज, निगम, न्यास के अधिकारियो को हटाया जाए। आज प्रदर्शन मे मूलचन्द नायक, आसु प्रजापत, मंगल जोशी, अश्वनी सोनी, देवकिसन सोनी, परमेशवर सोनी, मोहन सोनी लक्ष्मण छीपां सुन्दर लाल सोनी, नरेन्द्र सोनी,श्रीकृष्ण सोनी, संजय सोनी, खेताराम सोनी, गोविन्द सोनी, महेश कुमावत, मनफुल प्रजापत, श्रीराम कुमावत, लिलाधर प्रजापत, हडमान प्रजापत, खीयाराम मेधवाल, बजरंग मेधवाल, नन्दू सोनी, प्रेम मारू, अनिल दैया आदि प्रदर्शन मे सामिल थे।