RASHTRADEEP NEWS
यह मामला बीकानेर जिले की पीबीएम अस्पताल का है। जहां 17 अक्टूबर 11 बजे दवा लेने आए व्यक्ति का पर्स चोरी हो गया। इस संबंध में रामसर निवासी भंवरलाल ने सदर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
याचक ने बताया कि, जब वह पीबीएम 16 नंबर ओपीडी में था, तब कोई अज्ञात व्यक्ति ने उसका पर्स चुरा लिया। पर्स में 8400 रुपए नकदी, क्रेडिट कार्ड, दो एटीएम, लाईसेंस, चाबी, चैक, वोटर आईडी कार्ड, फोटो, पैन कार्ड, आधार कार्ड, एयू स्माल बैंक का क्रेडिट कार्ड था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करदी है।














