🔴 Bikaner Crime News
बीकानेर जिले के गजनेर थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध कोडमदेसर भैरूजी मंदिर के पास चेन स्नेचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं में भय का माहौल बन गया है। ताज़ा मामला 1 फरवरी का है, जब दर्शन के दौरान एक महिला श्रद्धालु के गले से सोने की चेन तोड़ ली गई।
बीकानेर निवासी महेंद्र कुमार सिपानी ने पुलिस थाना गजनेर में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी पत्नी मधु सिपानी और बच्चों के साथ भैरूजी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात महिला ने मधु सिपानी के गले में पहनी करीब सवा तोला सोने की चेन तोड़ ली। घटना के बाद मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों की जांच की गई, जिसमें एक संदिग्ध महिला द्वारा चेन तोड़ते हुए साफ तौर पर देखा गया है। पीड़ित परिवार ने तुरंत गजनेर थाने में शिकायत दर्ज करवाई।














