Bikaner Crime News
बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक महिला से सोने की चैन छीने जाने का मामला सामने आया है। यह वारदात जेल रोड स्थित आरटीओ ऑफिस के पास हुई। पीड़िता सरिता, जो आरएसी की तीसरी बटालियन में तैनात हैं, ने बताया कि वह जैसे ही आरटीओ के पास पहुंची, तभी बाइक पर सवार एक अज्ञात युवक ने झपट्टा मारकर उनकी सोने की चैन छीन ली।
इतना ही नहीं, सरिता ने यह भी आरोप लगाया कि चैन लूटने वाले आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है।















