Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: ढोला मारू विवाद में राजपुरोहित सिस्टर्स चढ़ीं पुलिस के हत्थे…
Image

बीकानेर: ढोला मारू विवाद में राजपुरोहित सिस्टर्स चढ़ीं पुलिस के हत्थे…

🟡 Bikaner influencer sisters arrested

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली दो बहनों मोनिका राजपुरोहित और करिश्मा राजपुरोहित को बीकानेर के सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कार्रवाई के बाद शहरभर में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

मामला बीकानेर के ढोला मारू के सामने फास्ट फूड ठेले से जुड़ा है। जहां हाल ही में इन दोनों इन्फ्लुएंसर्स पर ठेला संचालिका और उसके बेटे के साथ मारपीट के आरोप लगे थे। इस घटना को लेकर शहर में विवाद बढ़ गया और कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन भी जारी है। थानाधिकारी दिगपाल सिंह ने बताया कि, दोनों बहनों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।

दोनों बहनें सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी और वीडियो के लिए जानी जाती हैं। स्थानीय स्तर पर कई बार इन पर विवादित गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगते रहे हैं। इस बार सीधे स्थानीय महिला संचालिका और उसके बेटे से विवाद के बाद मामला तूल पकड़ गया। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही अगली कार्रवाई तय की जाएगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *