RASHTRADEEP NEWS
यह घटना बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ की है। जहां विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी इंद्रकुमार ने बताया कि आरोपी भींयाराम मेघवाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जिसके चलते उसे जेल भेज दिया गया। न्यायिक प्रक्रिया के तहत आरोपी को कठोर सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
यह पूरा मामला
पीड़ित विवाहिता अपने बच्चों के साथ घर में अकेली थी। इसी मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी भींयाराम ने घर में घुस गया। ओर विवाहिता के साथ मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसी दिन आरोपी वापस शाम को पीड़ित विवाहिता के घर में घुस गया और उसे धमकाने लगा। बता दे, पीड़ित विवाहिता का पति काम से तेलंगाना गया हुआ था। पुलिस ने पीड़िता के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।