RASHTRADEEP NEWS
यह मामला बीकानेर जिले के लूणकरणसर का है। विवाहिता का किडनैप करके उसे बेचा और फिर सामुहिक दुष्कर्म किया। इस सम्बंध में पीडि़ता ने 9 जनों के के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
याचक ने बताया कि, 19 मार्च की रात को अपने पीहर आई थी। जिसके चलते उसके रिश्तेदारों ने उसका किडनैप कर 11 लाख रूपए में बेच दिया। फिर उसके मुंह पर पट्टी व हाथ-पैर रस्सी की बांधकर गाड़ी में डालकर ले गए। गाड़ी में तीन आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर आरोपी उसे अपने गांव भी ले गए, जहां उसे बंधक बनाकर रखा।
इस सम्बंध में पीडि़ता के पति ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका लगाई, जिसकी पालना में पुलिस ने उसे मुक्त करवाकर विवाहिता को पति के घर छोड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।














