Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर रेजिडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष यादव को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा हुआ दर्ज…
Image

बीकानेर रेजिडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष यादव को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा हुआ दर्ज…

RASHTRADEEP NEWS

बीकानेर की सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष को पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देना तथा गाड़ी चढ़ाने की कोशिश का मामला जेएनवी कॉलोनी पुलिस थाने में दर्ज हुआ है।

परिवादी अध्यक्ष अभिजित यादव ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि आरोपी ने उसे पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी तथा अपनी कार को तेज गति से चलाकर टक्कर मारने का प्रयास किया। इस घटना को लेकर रेजिडेंट डॉक्टर्स में रोष है। डॉ. शिशराम स्वामी ने बताया कि उनके साथी डॉ अभिजीत यादव सुबह 6:45 बजे मेडिकल कालेज गेट के सामने नास्ता करने गए थे। उस समय एक व्यक्ति द्वारा अभिजीत की छाती पर रिवाल्वर तान दी लेकिन उसके द्वारा गन पकडने पर कारतूस नीचे गिर गया, नहीं तो कोई भी अनहोनी घटना हो सकती थी।

फिर अभिजीत द्वारा उसको पकडने की कोशिश की, लेकिन आरोपी द्वारा वापिस उस पर गाड़ी भी चढाने की कोशिश की गई, लेकिन अभिजीत बाल बाल बचा गए। डॉ. स्वामी ने बताया कि ये घटना किसी के भी साथ हो सकती है, जब हमारे रेजिडेंट ही सुरक्षित नहीं है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *