Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर वासियों को मिलेगी राहत, 39 करोड़ से होगा सड़कों का कायाकल्प…
Image

बीकानेर वासियों को मिलेगी राहत, 39 करोड़ से होगा सड़कों का कायाकल्प…

🟡 Bikaner News Today

बीकानेर शहर में बीकानेर विकास प्राधिकरण BDA ने शहर की 56 प्रमुख सड़कों को नया रूप देने की योजना तैयार कर ली है। इन सड़कों की मरम्मत और निर्माण पर करीब 36 से 39 करोड़ रुपए खर्च होंगे। बीडीए ने पहले उन रास्तों की पहचान की जो सबसे ज्यादा खराब हालात में हैं और फिर स्कीम एरिया की कॉलोनियों की सड़कों का एस्टीमेट बनाया।

किन-किन इलाकों में बनेंगी सड़कें?

व्यास कॉलोनी, करणीनगर, गांधी कॉलोनी, मुरलीधर, करमीसर और जयपुर रोड जैसे इलाकों की सड़कों को प्राथमिकता दी गई है। अनुमान है कि बीडीए का यह प्रोजेक्ट शहर के करीब 60% हिस्से को कवर करेगा। बाकी इलाकों की सड़कें दोनों विधायकों के कोटे से करीब 30 करोड़ की लागत से बनाई जाएंगी।

PWD का रोल

म्यूजियम सर्किल से बीछवाल तक सिक्स लेन सड़क का काम पीडब्ल्यूडी संभालेगा। हालांकि म्यूजियम सर्किल से हल्दीराम प्याऊ तक की टूटी सड़क अब भी चिंता का विषय बनी हुई है।

बीडीए ने पीडब्ल्यूडी से चार प्रमुख सड़कों के लिए एनओसी भी मांगी है–

  1. आर्मी गेट डूंगर कॉलेज से गौतम सर्किल।
  2. राजवंश सर्किल-दुर्गा माता मंदिर-शिवबाड़ी मार्ग।
  3. गौतम सर्किल से जयनारायण मूर्ति सर्किल होते हुए शिवबाड़ी।
  4. सूरसागर गोल पार्क से महिला मंडल स्कूल तक।

जोनवार सड़क विकास कार्य (मुख्य प्रोजेक्ट्स)

  1. करणीनगर, व्यास कॉलोनी और शार्दूलगंज में करोड़ों की लागत से डामरीकरण।
  2. जयपुर रोड से उदासर आर्मी गेट तक 94.59 लाख से पुनर्निर्माण।
  3. चलाना हॉस्पिटल से लॉ कॉलेज तक सड़क निर्माण 1.71 करोड़ से।
  4. ट्रांसपोर्ट नगर की तमाम सड़कों पर 2.67 करोड़ की लागत।
  5. मुरलीधर कॉलोनी, करमीसर और मौसम विभाग रोड पर 2.76 करोड़ की लागत से सड़कें।
  6. जेएनवी कॉलोनी में वार्ड 12 और सेक्टर 2 व 4 की गलियों में सीसी रोड निर्माण।

बारिश के बाद खराब सड़कों को लेकर लगातार हो रही शिकायतों और आलोचनाओं के बाद अब बीडीए और पीडब्ल्यूडी ने पोस्ट मानसून रोड वर्क की तैयारियां तेज कर दी हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *