🟡 Bikaner Crime News
बीकानेर के वार्ड नंबर 52 स्थित मेहरो का बास से मारपीट और लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुमान सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि 7 सितंबर की रात मोहल्ले में ही रहने वाले मानसिंह उर्फ माना, पुनित मेहरा, वरुण, गोपाल और विकास एकराय होकर उनके घर आए और परिवार के साथ मारपीट की।
पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसके और भाई पर हमला कर 1500 रुपए छीन लिए और उसकी पत्नी की सोने की चैन तोड़कर फरार हो गए। अचानक हुए इस हमले से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गुमान सिंह की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।














