Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: अंडरग्राउंड दुकान में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से ढही छत, पांच घायल…
Image

बीकानेर: अंडरग्राउंड दुकान में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से ढही छत, पांच घायल…

Bikaner News

बीकानेर शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित गौरी मार्केट में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां एक अंडरग्राउंड दुकान में गैस सिलेंडर फटने से अफरा-तफरी मच गई। जोरदार धमाके के चलते दुकान की छत भरभराकर ढह गई, जिससे वहां मौजूद चार से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के अनुसार मलबे के नीचे एक व्यक्ति के दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है और तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर जमा हो गए हैं और प्रशासन की मदद में जुटे हैं। फिलहाल मौके पर हालात काबू में हैं, लेकिन प्रशासनिक सतर्कता जारी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *