Har Ghar Tiranga
स्वतंत्रता दिवस से पूर्व बीकानेर देहात भाजपा ने देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना को प्रबल करने के उद्देश्य से “हर घर तिरंगा” अभियान और “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” पर कार्यशाला का आयोजन किया। देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता धोद विधायक गोवर्धन वर्मा ने कांग्रेस की ऐतिहासिक भूलों को विभाजन की प्रमुख वजह बताया।
वर्मा ने कहा कि “कांग्रेस की गलत नीतियों और निर्णयों की वजह से भारत का विभाजन हुआ, और आज भी कुछ कांग्रेसी नेता पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।” ‘हर घर तिरंगा’ जैसे अभियानों को केवल सांस्कृतिक ही नहीं, बल्कि राजनीतिक-सामाजिक चेतना से भी जोड़ते हुए इसे राष्ट्रवाद को प्रबल करने वाला आंदोलन बताया।

तिरंगा अभियान की रूपरेखा घोषित जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने जानकारी दी कि:
- 10 अगस्त को मंडल स्तर पर कार्यशालाएं होंगी।
- 13 से 15 अगस्त तक हर घर एवं प्रतिष्ठानों पर भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा फहराएंगे।
- 12 से 14 अगस्त के बीच ऐतिहासिक स्थलों व स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलेगा।
- 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा, मौन जुलूस और संगोष्ठियों के आयोजन होंगे।
खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल ने ‘हर घर तिरंगा’ को प्रधानमंत्री मोदी की राष्ट्रभक्ति की भावना से प्रेरित बताया और कहा कि “11 वर्षों में भारत की सेना विश्व में एक मजबूत ताकत बन चुकी है।”

विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि “आज दुनिया के कई देश भारत के साथ खड़े हैं, ये पीएम मोदी के नेतृत्व की देन है।”
ओम सारस्वत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की चर्चा करते हुए बताया कि तिरंगा यात्रा सिर्फ उत्सव नहीं, जनमानस से जुड़ाव का एक सशक्त माध्यम है।

पूर्व जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि “युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना जगाना ही इस कार्यशाला का मूल उद्देश्य है।”