⚪ Bikaner News Today
बीकानेर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जनार्दन कल्ला की पत्नी सावित्री देवी का निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं।
सावित्री देवी, राजस्थान के पूर्व मंत्री बीडी कल्ला की भाभी भी थीं। उनके निधन से पूरे बीकानेर शहर और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। बीकानेर जिले के कई नेताओं, कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने संवेदना व्यक्त की है और कल्ला परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की प्रार्थना की है।














