⚫ Bikaner News Today
तेजाजी मंदिर में हुई चोरी की गुत्थी को खाजूवाला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी गए चांदी के छत्र बरामद कर लिए हैं।
जानकारी के अनुसार, खाजूवाला थाना पुलिस ने एसपी कावेन्द्र सागर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कैलाश सिंह सांधू के निर्देश पर, वृताधिकारी खाजूवाला अमरजीत सिंह के निकट पर्यवेक्षण में इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने संदीप सुथार और करार हुसैन को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मंदिर से तीन चांदी के छत्र और एक बड़ा चांदी का छत्र चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस ने बरामदगी के दौरान बताया कि चांदी का कुल वजन करीब साढ़े तीन सौ ग्राम है। इसके अलावा पुलिस ने राजेन्द्र पुत्र बलवीरराम को दस्तयाब कर घड़साना पुलिस को सुपुर्द किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चोरी की इस वारदात के पीछे संगठित गिरोह की भूमिका भी खंगाली जा रही है।















