🟡 Bikaner crime news
बीकानेर में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मोनिका राजपुरोहित उर्फ बीकानेरी गर्ल और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट का गंभीर मामला दर्ज हुआ है। मामला शनिवार रात करीब सवा ग्यारह बजे का है, जब सदर थाना क्षेत्र में होटल ढोला मारू के बाहर लगे फास्ट-फूड ठेले पर झगड़ा हो गया।
जानकारी के अनुसार, ठेले पर काम कर रही 50 वर्षीय महिला रेखा मुखेजा और उसके बेटे अभिनव के साथ पहले शैलेन्द्र नामक युवक की कहासुनी हुई। इसके बाद मोनिका राजपुरोहित, बीकानेरी क्वीन और दो अन्य युवक मौके पर पहुंच गए।
आरोप है कि मोनिका और उसके साथियों ने रेखा व अभिनव पर हमला कर दिया। रेखा को थप्पड़ मारा गया और बाल खींचे गए। अभिनव के सिर पर लाठी से चार वार किए गए और कांधे पर भी चोट पहुंचाई गई। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
हमले के दौरान अभिनव बेहोश हो गया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जाते-जाते वे दोनों को धमकी देकर गए। पुलिस ने रेखा मुखेजा की रिपोर्ट पर मोनिका राजपुरोहित उर्फ बीकानेरी गर्ल, बीकानेरी क्वीन और अन्य आरोपियों के खिलाफ मारपीट, धमकी और जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।














