Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: युवती की हत्या से सुलगा शेरूणा, कठोर कार्रवाई की मांग…
Image

बीकानेर: युवती की हत्या से सुलगा शेरूणा, कठोर कार्रवाई की मांग…

Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के शेरूणा थाना क्षेत्र में डिग्गी से मिले युवती के शव का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। शुरुआत में यह सिर्फ मर्ग दर्ज हुआ था, लेकिन मृतका की मां द्वारा दर्ज रिपोर्ट के बाद मामले में दुष्कर्म, हत्या और मारपीट जैसे संगीन आरोप जुड़ गए हैं।

परिवार का आरोप है कि खेत में काम करने वाले दोनों मजदूर—ओंकारनाथ और जोराराम—ने 3 दिसंबर की रात चाय का बहाना बनाकर युवती को बुलाया। जब युवती चाय देने गई, तो वह देर तक वापस नहीं लौटी। इसी दौरान परिजनों ने उसकी चिल्लाने की आवाज सुनी। जब वे भागकर मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों को युवती को डिग्गी में फेंकते हुए देखा। मृतका की मां का कहना है कि दोनों मजदूरों ने युवती के साथ गलत काम किया और सबूत मिटाने के लिए उसे डिग्गी में धक्का दे दिया। विरोध करने पर उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई। साथ ही आरोपियों पर चोरी का भी आरोप लगाया गया है।

घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया है। सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए हैं और युवती के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस पर आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। फिलहाल शव मोर्चरी में है और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी है। मामला अब हत्या व दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में दर्ज किया जा चुका है, और आरोपियों की तलाश के लिए टीमें सक्रिय हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *