⚫ Bikaner Crime News
बीकानेमहंगी कार के सहारे तस्करी की कोशिश नाकाम, दो दबोचे गएर जिले में अवैध मादक पदार्थों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार दबिशें बढ़ा रही है। इसी अभियान के तहत शनिवार तड़के देशनोक थाना पुलिस और DST टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी ऑडी कार से भारी मात्रा में डोडा–पोस्त बरामद किया। पुलिस ने कार सवार दो तस्करों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
सूत्रों के अनुसार, देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत के नेतृत्व में देर रात हाईवे पर संदिग्ध काले रंग की ऑडी को रुकवाया गया। तलाशी के दौरान कार से 9 बोरियों में भरा करीब 1 क्विंटल 53 किलो अवैध डोडा–पोस्त मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह डोडा–पोस्त मध्यप्रदेश से बीकानेर सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में इमरान निवासी फड़ बाजार, बीकानेर और सुभान निवासी तिलकनगर को गिरफ्तार किया है। दोनों से तस्करी के नेटवर्क, सप्लाई चैन और फाइनेंसरों से जुड़े सुराग खंगाले जा रहे हैं।
जानकार बताते हैं कि पुलिस की पकड़ से बचने के लिए अब तस्कर महंगी गाड़ियों—जैसे ऑडी, फॉर्च्यूनर और BMW—का इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि चेकिंग में आसानी से बच सकें। हालांकि पुलिस की सतर्कता के चलते तस्करों का यह हथकंडा भी ज्यादा देर नहीं चल पाया।
इस सफल कार्रवाई में देशनोक व DST की टीम के सीआई सुमन शेखावत, कांस्टेबल राजेंद्र, दिनेश, रमेश, रघुवीर और कैलाश दान की अहम भूमिका रही। पुलिस अब नेटवर्क के मास्टरमाइंड तक पहुंचने के लिए गहन पूछताछ कर रही है।















