Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: सोशल मीडिया की दोस्ती बनी जाल, कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर किया दुष्कर्म…
Image

बीकानेर: सोशल मीडिया की दोस्ती बनी जाल, कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर किया दुष्कर्म…


Bikaner News

सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती एक महिला के लिए डरावना सपना बन गई। जोधपुर निवासी महिला ने कोटगेट थाना पुलिस को रिपोर्ट दी है कि एक युवक ने पहले उसे विश्वास में लिया, फिर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी रामनिवास ने पीड़िता को सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और जल्द ही फोन पर दोस्ती हो गई। अक्टूबर 2024 में आरोपी ने बीकानेर आने का न्योता दिया। जब वह बीकानेर पहुंची तो आरोपी उसे रेलवे स्टेशन के पास एक होटल ले गया, जहां पहले से कमरे की बुकिंग थी।

कमरे में आरोपी ने बैग से कोल्ड ड्रिंक निकाली, जिसे पीते ही महिला को चक्कर आने लगे। होश आने पर उसने खुद को आरोपी के साथ संदिग्ध हालत में पाया। इसी दौरान आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। आरोप है कि आरोपी ने धमकी दी— अगर किसी को कुछ बताया या उसका कहा नहीं माना, तो वह यह फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा या उसके पति को भेज देगा। डर के मारे महिला चुप रही, लेकिन आरोपी बार-बार उसे बुलाकर शोषण करता रहा।

हाल ही में जब महिला ने बीकानेर आने से मना किया, तो आरोपी ने अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। इन पर 100, 200 और 500 जैसी रकम लिखकर उसकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई गई।कोटगेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मेडिकल जांच और तकनीकी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *