Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: तेज रफ्तार ट्रक ने 9 भेड़ों को कुचला…
Image

बीकानेर: तेज रफ्तार ट्रक ने 9 भेड़ों को कुचला…

Bikaner News Today

बीकानेर ज़िले के गजनेर के पास खारी फांटे पर रविवार को दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। एक बेकाबू तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे मवेशियों को बेरहमी से रौंद डाला। इस दर्दनाक घटना में मौके पर ही 9 भेड़ों की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक ने सड़क पर मौजूद मवेशियों को बचाने की कोशिश तक नहीं की। हादसे के बाद आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

ग्रामीणों ने मृत मवेशियों के पालक को उचित मुआवज़ा देने और ट्रक चालक एवं वाहन मालिक पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, उन्होंने प्रशासन से अपील की कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त यातायात नियम और निगरानी व्यवस्था लागू की जाए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *