Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी का खुलासा…
Image

बीकानेर: वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी का खुलासा…

⚫ Bikaner News Today

बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस पर हुए पत्थरबाजी के सनसनीखेज मामले का रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने खुलासा कर दिया है। 6 जनवरी 2026 को श्रीडूंगरगढ़ और बिग्गा के बीच ट्रेन के शीशे टूटने की घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक 12 वर्षीय बालक को निरुद्ध किया है।

जानकारी के अनुसार, 6 जनवरी को जब वंदे भारत एक्सप्रेस श्रीडूंगरगढ़-बिग्गा रेलखंड से गुजर रही थी, तभी अचानक एक कोच का विंडो ग्लास क्रेक हो गया। घटना के समय ट्रेन में मौजूद आरपीएफ स्टाफ ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। घटना स्थल पर पहुंची आरपीएफ टीम ने प्रारंभिक जांच के बाद रतनगढ़ चौकी में रेल अधिनियम की धारा 153 और 147 के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक सुभाष बिश्नोई के निर्देशन में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस के सीसीटीवी फुटेज को बीकानेर स्थित वाशिंग लाइन से मंगवाकर बारीकी से विश्लेषण किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट के आधार पर टीम ने इस घटना में संलिप्त 12 वर्षीय बालक की पहचान कर उसे निरुद्ध किया।

आरपीएफ अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की घटनाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *