🟢 Bikaner News Today
बीकानेर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। ऊन मंडी के पास पुलिया के नीचे टहलने निकले 18 वर्षीय छात्र छेलूराम (निवासी बरजू, हाल बजरंग धोरा) की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक 10वीं कक्षा का छात्र था।
मिली जानकारी के अनुसार, छेलूराम रोज की तरह सुबह सैर पर गया था। पुलिया के पास घूमते समय अचानक ट्रेन आने से वह संभल नहीं पाया और हादसा हो गया। सूचना मिलने पर मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
थानाधिकारी विजेंद्र सीला ने बताया कि छात्र नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक करता था। बुधवार को भी वह निकला था, लेकिन पुलिया के नीचे हुए इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया।














