Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: प्रमुख गवाह की अचानक मौत, जांच में जुटी पुलिस…
Image

बीकानेर: प्रमुख गवाह की अचानक मौत, जांच में जुटी पुलिस…

🟡 Bikaner Crime News

अक्सर यह दृश्य फिल्मों में देखने को मिलता है। लेकिन इस बार हकीकत में भी वैसा ही वाक्या सामने आया है। बीकानेर जिले के महाजन थाना क्षेत्र में एक जमीन विवाद मामले के प्रमुख गवाह की संदिग्ध मौत हो गई। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को महाजन पुलिस ने खेत पर कब्जा करने और अनुसूचित जाति के लोगों के साथ मारपीट करने के मामले में दो आरोपियों – गोरधन सिंह पुत्र दयाल सिंह और हिमत सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी करणी नगर बीकानेर – को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। यह वही आरोपी हैं जिन पर खेत पर जबरन कब्जा करने और जातिसूचक गालियां देने का आरोप है।

इसी प्रकरण में पीड़ित महेंद्र सिंह पुत्र भंवर सिंह ने आरोप लगाया था कि उसकी खातेदारी जमीन पर कब्जा करने के साथ उसकी मां की छतरी भी तोड़ी गई और काश्तकार को जातिसूचक गालियां दी गईं। इस मामले में प्रमुख गवाह सुखप्रीत सिंह (25 वर्ष) और उनकी पत्नी वीरपाल थे।शुक्रवार को इसी गवाही से जुड़े घटनाक्रम में सुखप्रीत सिंह की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आंध्रप्रदेश नंबर का केले से भरा एक ट्रक अचानक उन्हें टक्कर मार गया। घटना इतनी गंभीर थी कि मौके पर ही सुखप्रीत ने दम तोड़ दिया।

गवाह की इस मौत ने पूरे मामले को और ज्यादा पेचीदा बना दिया है। पुलिस फिलहाल इसे संदिग्ध परिस्थितियों में हुई दुर्घटना मानते हुए जांच कर रही है। जांच लूणकरनसर वृताधिकारी नरेंद्र पूनिया के नेतृत्व में जारी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *