RASHTRADEEP NEWS – यह घटना बीकानेर के रानीबाजार चौराहे से आगे बने रेलवे अण्डर ब्रिज की है। जहां लापरवाही ओर तेज रफ्तार से टैंकर चलते हुए अण्डर ब्रिज से पहले लगी लोहे की गाटर से भीड़ गया। जिससे टैंकर के आगे का कैबिन गाटर के नीचे घुस गया। इस संबंध में मनोज कुमार ने प्रकाशचन्द्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। याचक ने बताया कि, टैंकर चालक गाड़ी को लापरवाही ओर तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।















