Bikaner News
यह मामला बीकानेर जिले के नोखा का है। जहां 15 सितंबर की रात को टैक्सी चालक और उसके साथियों द्वारा दुष्कर्म किया। इस संबंध में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई।
याचक ने बताया कि, में अपनी बेटी ओर बेटे के साथ रेलवे स्टेशन के सामने खड़ी थी। इस दौरान टैक्सी चालक वहां पहुंचा और चरकडा छोडने का बोल हमें टैक्स में बिठा लिया। रास्ते में आरोपी ने मुझे को नशीले पदार्थ पानी में मिला कर दे दिया। ओर मेरे बेहोश होने पर उसे नोखा स्थित करणीनगर के घर ले गया। जहां आरोपी ने मेरे साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो- फोटो क्लिक करी। इस षड्यंत्र में आरोपी की मां भी उसके साथ शामिल थी। जो खाने पीने में नशीली पदार्थ देती थी। बाद में टैक्स चालक ओर उसकी मां ने नोखा के उगमपुरा स्थित मकान में ले गए। वहां आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया। साथ ही, मेरी नाबालिग बेटी के साथ भी छेड़छाड़ करता था। जब इसका विरोध किया तो टैक्स चालक बेटी ओर मेरे साथ मारपीट करता था। बता दे, एक अन्य आरोपी ने भी चार महीने पहले महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने महिला का हाथ तोड़ दिया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।