🔴 Bikaner News Today
बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र के भीनासर इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां बाड़े में खड़ी टैक्सी से करंट लग जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना रविवार सुबह करीब 5 बजे मुरली मनोहर मैदान के पास हुई।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गोपाल भाटी के रूप में हुई है। वह सुबह घर के पीछे बाड़े में खड़ी अपनी लोडबॉडी टैक्सी के पास गया था। इसी दौरान टैक्सी में करंट प्रवाहित हो जाने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के रिश्तेदार मोहनलाल ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मर्ग नंबर तैयार कर जांच शुरू कर दी है। लोग इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि टैक्सी में करंट कैसे आया।














