Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: पोस्टर विवाद को लेकर दो पक्षों में देर रात तनाव, पुलिस ने हटवाए बैनर…
Image

बीकानेर: पोस्टर विवाद को लेकर दो पक्षों में देर रात तनाव, पुलिस ने हटवाए बैनर…

🟡 Bikaner News Today

बीकानेर शहर में देर रात दाऊजी रोड पर पोस्टर विवाद को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना शुक्रवार देर रात करीब 12:30 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार पिछले दिनों शहर में कुछ संगठनों की ओर से पोस्टर लगाए गए थे। इसके बाद दूसरे पक्ष ने भी पोस्टर और बैनर लगा दिए। इसी को लेकर दोनों गुटों में बहस बढ़ गई और देर रात विवाद ने तनाव का रूप ले लिया। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस, आरएसी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और भीड़ को तितर-बितर किया। तनाव की स्थिति बढ़ने पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए विवादित स्लोगन वाले बैनर हटवाए और दोनों पक्षों को शांत कराया। बताया जा रहा है कि इस दौरान सिटी कोतवाली थाने में दोनों गुटों की बैठक भी करवाई गई, लेकिन उसके बावजूद माहौल बिगड़ता रहा।

घटनास्थल पर बजरंग तंवर, ऋषि पारीक, विनोद सेन, अंगद विश्नोई, वेद व्यास, विजय उपाध्याय सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *