Bikaner Crime News
बीकानेर ज़िले की जामसर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। सामूहिक बलात्कार मामले में वांछित आरोपी और ₹25,000 के इनामी रामनिवास बिश्नोई को गुजरात के भुज से दबोच लिया गया है।
थानाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि, आरोपी मूल रूप से मोडायत, हालपता बज्जू क्षेत्र का रहने वाला है और करीब दो साल से फरार था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में थी। सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम को गुजरात भेजा गया। फरारी के दौरान पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपी ने अपना हुलिया बदल लिया था और मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहा था।
पुलिस ने दो दिन तक उसकी गतिविधियों पर गुप्त निगरानी रखी और सही मौके पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से पुलिस प्रशासन ने न केवल पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद दी है, बल्कि यह भी संदेश दिया है कि कानून से बचना नामुमकिन है।














