🟢 Bikaner News Today
बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ हाईवे पर आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। बेनीसर और हेमासर गांवों के बीच ट्यूबवेल का सामान लेकर जा रहा एक ट्रक अचानक बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार दो लोग घायल हो गए।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 श्रीडूंगरगढ़ और लखासर टोल प्लाजा की एम्बुलेंस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहीं आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों ने भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में सहयोग किया। घायलों में जोधपुर निवासी देवीसिंह गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया है। दूसरे घायल गिरधारीसिंह का इलाज उपजिला अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ में चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही हेड कॉन्स्टेबल देवाराम अस्पताल पहुंचे और हादसे की जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है — प्रारंभिक अनुमान के अनुसार ट्रक का संतुलन बिगड़ने से यह पलट गया।














