Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: जमीन विवाद से बिगड़ा मामला, महिला के साथ अभद्रता और लज्जा भंग का आरोप…
Image

बीकानेर: जमीन विवाद से बिगड़ा मामला, महिला के साथ अभद्रता और लज्जा भंग का आरोप…

Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के नोखा में जमीन को लेकर चले आ रहे विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। जब महिला ने अपने ही रिश्तेदार पर अभद्रता और लज्जा भंग का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया। घटना 4 सितंबर की शाम करीब साढ़े चार बजे की बताई जा रही है।

पीड़िता का कहना है कि जिस जमीन पर विवाद है, वह संयुक्त खाते में दर्ज है और उसने अपने हिस्से की जमीन पर तारबंदी कर रखी है। इसी बात को लेकर आरोपी भोमसिंह से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपी ने महिला के साथ गाली-गलौच करते हुए बदनीयत से उसे घसीटा और बेइज्जती की। इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला के घर पर पत्थर फेंककर तोड़फोड़ की और घर में घुसकर उसके कपड़े अस्त-व्यस्त कर दिए। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसकी लज्जा भंग की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *