RASHTRADEEP NEWS
यह कार्यवाही मुक्ताप्रसाद पुलिस द्वारा की गई है। जहां एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में 7 अक्टूबर को मृदुला मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई।
याचक ने बताया कि, जब वह स्कूल में पढ़ा कर वापस घर जाते समय रेलवे अस्पताल के पास अज्ञात दो युवक उसके हाथ से पर्श छीनकर भाग गए। जिसमें मोबाइल और नकदी थी। पुलिस ने मामला दर्ज किया और पुलिस की जांच के दौरान पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले और संदिग्धों को चिन्हित किया।
जिसके चलते पुलिस ने इस सम्बंध में सोहित उर्फ भोमा को अपनी हिरासत में लिया। जिससे पुछताछ करने पर वारदात स्वीकार करी। आरोपी अयासी के लिए वारदातें करता है।














