Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: इस दिन खत्म होने वाला है निगम बोर्ड का कार्यकाल, हो सकती है प्रशासक नियुक्ति…
Image

बीकानेर: इस दिन खत्म होने वाला है निगम बोर्ड का कार्यकाल, हो सकती है प्रशासक नियुक्ति…

RASHTRADEEP NEWS

बीकानेर नगर निगम बोर्ड का कार्यकाल 26 नवम्बर को समाप्त हो जाएगा। इसी दिन पांच साल पहले नगर निगम महापौर के रूप में सुशीला कंवर राजपुरोहित ने शपथ ली थी। लेकिन इनका जल्द ही कार्यकाल खत्म हो जाएगा।

कांग्रेस सरकार में हमेशा विवादों उलझी रही और बीजेपी सरकार में समय ही कम मिला। अब कार्यकाल खत्म होने का समय आ गया है। वहीं, पार्षदों का कार्यकाल मंगलवार को ही पुरा हो चुका है। उम्मीद की जा रही है कि 25 नवम्बर को प्रशासक की नियुक्ति की हो सकती है। हालांकि चुनाव आयोग ने दिसम्बर के अंतिम दिनों में चुनाव की तैयारी शुरू की है लेकिन फिलहाल चुनाव होने की उम्मीद नहीं है।

Bएक राज्य एक चुनाव की नीति के तहत प्रदेश में नगर निकायों के चुनाव एक साथ कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए 26 नवम्बर को जिन नगर परिषद्, नगर पालिका और नगर निगमों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, वहां चुनाव नहीं हो रहे। स्थानीय निकायों के चुनाव जनवरी के बाद होने की उम्मीद की जा रही है। इस बीच जिन निकायों में निर्वाचित जन प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, वहां प्रशासक की नियुक्ति की जा सकती है। आमतौर पर चुनाव नहीं होने की स्थिति में निकाय का कार्यकाल बढ़ाने के बजाय प्रशासक की नियुक्ति करने का प्रयास होता है। प्रशासक की नियुक्ति के बाद, नगर निगम मेयर के अधिकारों का उपयोग कर सकेंगे। नगर निगम की वर्तमान मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित के पास 26 नवम्बर के बाद से कोई अधिकार नहीं रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *