Bikaner News
बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। अंबेडकर सर्किल के पास मंगलवार सुबह एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान सुजीतदास के रूप में हुई है, जो बीछवाल क्षेत्र के एक भोजनालय में रसोइए का काम करता था।
इस घटना को लेकर मृतक के बड़े भाई दिलीपदास ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। दिलीपदास के अनुसार, 25 जून की सुबह सुजीत काम की तलाश में घर से निकला था, लेकिन कुछ समय बाद उसकी मौत की सूचना मिली।
परिजनों का कहना है कि सुजीत पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। संभवतः इसी कारणवश उसने यह आत्मघाती कदम उठाया हो। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे से जुड़ी हर पहलू की पड़ताल की जा रही है।















