Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: पुलिस लाइन के सामने कार गैरेज में चोरी, पार्ट्स और नकदी चोरी…
Image

बीकानेर: पुलिस लाइन के सामने कार गैरेज में चोरी, पार्ट्स और नकदी चोरी…

Bikaner Crime News

बीकानेर के सदर पुलिस थाना क्षेत्र में चोरी की एक और वारदात सामने आई है। पुलिस लाइन के सामने स्थित एक कार गैरेज को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए वहां से कीमती ऑटो पार्ट्स और नकदी चोरी कर ली। यह घटना 11 दिसंबर की बताई जा रही है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

इस संबंध में अंसल कॉलोनी निवासी अमित सोंलकी ने सदर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी के अनुसार उसकी ‘चामुंडा कार केयर’ नामक कार गैरेज में अज्ञात चोर घुसे और गैरेज में काम आने वाले जरूरी पार्ट्स के साथ-साथ नकद राशि भी चुरा ले गए। चोरी की जानकारी मिलने के बाद गैरेज संचालक ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

घटना पुलिस लाइन जैसे संवेदनशील इलाके के सामने होने से मामला और भी गंभीर माना जा रहा है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों तक जल्द पहुंचा जा सके।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *