Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: कोड़मदेसर मंदिर परिसर में चोरी की वारदात, श्रद्धालु परेशान…
Image

बीकानेर: कोड़मदेसर मंदिर परिसर में चोरी की वारदात, श्रद्धालु परेशान…

🟡 Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के कोड़मदेसर दर्शन करने पहुंचे एक श्रद्धालु को भारी नुकसान झेलना पड़ा। मंदिर परिसर के पार्किंग एरिया से उसकी बाइक चोरी हो गई। मामला गजनेर पुलिस थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, घड़सीसर रोड निवासी अनुराग गहलोत 30 अगस्त की शाम को कोड़मदेसर भैरवजी के दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन कर लौटे तो उन्होंने पाया कि उनकी बाइक पार्किंग से गायब है। इस घटना के बाद पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहार और विशेष दिनों पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम जरूरी हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *