🟡 Bikaner Crime News
बीकानेर जिले में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार की देर रात देशनोक थाना क्षेत्र के बरसिंहसर गांव में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार, सुगनाराम पुत्र ईशवरराम गोदारा के घर में आधी रात करीब 1 बजे चोर घुस आए। उस समय परिवार के सदस्य गहरी नींद में थे। जिसका फायदा उठाकर चोरों ने लाखों के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।
परिवार ने पुलिस को बताया कि चोर घर से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 60 लाख रुपए बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही देशनोक पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर सुराग जुटाने में लगी हुई है।















