RASHTRADEEP NEWS
भाजपा को नए प्रदेश अध्यक्ष मिलने के बाद अब जिला स्तर पर भी बदलाव की तैयारियां हो रही है। वही बीकानेर शहर भाजपा को नया जिलाध्यक्ष मिलने की संभावना है। इसके चलते जयपुर और दिल्ली के दौर शुरू हो गया है।
बताया जा रहा है, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और विधायकों से रायशुमारी करने के बाद ही जिलाध्यक्ष नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। बता दे, कुछ समय पहले बीकानर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास और बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी की एक बैठक कर चुके है। यह बैठक जिलाध्यक्ष को लेकर ही की गई है।

बीकानेर भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए कई नेता इस दौड़ में है। लेकिन तीन प्रमुख नाम सामने आ रहे है। जो जिलाध्यक्ष बनाया जा सकता है। पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका, पूर्व महापौर नारायण चौपड़ा और वरिष्ठ भाजपा नेता सोहनलाल बैद का नाम चल रहा है। अब किस नाम पर मोहर लगे वो समय और नेताओं का भाग्य ही बताएगा।