Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: अलमारी तोड़ चोर ले गए सोना-चांदी और लाखों रुपए नकद…
Image

बीकानेर: अलमारी तोड़ चोर ले गए सोना-चांदी और लाखों रुपए नकद…

Bikaner Crime News

बीकानेर शहर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। कोटगेट थाना क्षेत्र के बाबा रामदेवजी मंदिर के पास गंगाशहर रोड स्थित एक घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। वारदात में चोर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए।

पीड़िता शशिकला सोनी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि चोरों ने घर की अलमारी तोड़कर 2 सोने के कड़े, 4 सोने की चूड़ियां, सोने की चेन, रोजगोल्ड चैन, पेंडल सेट, जड़ाऊ रूबी पोलकी पेंडल, कानों के सेट, डायमंड रिंग्स, सोने का रूद्राक्ष ब्रेसलेट, 100 ग्राम का सोने का बिस्किट समेत बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इसके अलावा चोर घर से एक लाख रुपए नकद, चांदी की थाली, चार प्याले, डिनर सेट और पायलें भी ले गए।

पीड़िता के मुताबिक चोरी गए जेवरात और नकदी की कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने प्रार्थिया की शिकायत पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *