Bikaner News
बीकानेर जिले के लूणकरणसर क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। धीरेरा गांव की रोही में एक खेत की डिग्गी से एक ही परिवार के तीन सदस्यों – मां, बेटे और बेटी के शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान 26 वर्षीय राधा देवी पत्नी बजरंग जाट, 6 वर्षीय बेटा लोकेश और 5 वर्षीय बेटी आरजू के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही लूणकरणसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस उप अधीक्षक नरेंद्र पूनिया भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।














