⚪ Bikaner Crime News
दीपावली के मौके पर जुए के खेल पर लगाम लगाने के लिए बीकानेर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में जसरासर पुलिस ने शनिवार शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने 19 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे एक स्थान पर दबिश दी, जहां ताश के पतों पर जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने मौके से रामनिवास, गोपालराम और महेन्द्र को गिरफ्तार कर 2700 रुपए की नकदी बरामद की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।














