Bikaner Crime News
बीकानेर जिले के खाजूवाला कस्बे से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां वार्ड नंबर 1 निवासी 40 वर्षीय विनोद कुमार बिस्सु ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी से प्रताड़ित होकर जहरीला स्प्रे पी लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मिले सुसाइड नोट में उसने अपनी पत्नी और श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर निवासी मुकेश रणवा को मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
मामले के अनुसार, विनोद ने 20 अगस्त को जहरीला स्प्रे पी लिया था। उसे गंभीर हालत में बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 22 अगस्त को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
सुसाइड नोट में चौकाने वाले खुलासे
पुलिस को अब विनोद का लिखा सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने पत्नी और मुकेश रणवा के अवैध संबंधों का उल्लेख करते हुए लिखा कि दोनों मिलकर उसे लगातार परेशान करते थे। रिपोर्ट के अनुसार, चक 22 बीडी निवासी बलविन्द्र बाना भी दोनों का सहयोग करता था। आरोप है कि पत्नी, मुकेश, उसकी बहन और माता-पिता मिलकर विनोद को धमकाते थे और यहां तक कि उसके बेटे रजत कुमार को जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। इस प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या का कदम उठाया।
खाजूवाला पुलिस थाने के एसएचओ सुरेंद्र प्रजापत ने बताया कि– पहले मर्ग दर्ज हुई थी जिसकी जांच एएसआई श्रवण कुमार कर रहे थे। लेकिन अब आत्महत्या के लिए उकसाने Abetment to suicide का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जिम्मेदारी एसआई हरपाल सिंह को सौंपी गई है।














