⚪ Bikaner News Today
बीकानेर में शहर में सोमवार अलसुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। लालगढ़ अंडरब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा तड़के करीब तीन बजे का बताया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यक्ति रेल पटरियों के पास था, तभी अचानक गुजरती ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलते ही असहाय सेवा संस्थान मौके पर पहुंचे। पुलिस की मदद से शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में सूचना देकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि, इस क्षेत्र में रात के समय अक्सर लोग रेलवे ट्रैक पार करते हैं। जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।














