Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: सड़क हादसे में भाजपा युवा नेता की दर्दनाक मौत…
Image

बीकानेर: सड़क हादसे में भाजपा युवा नेता की दर्दनाक मौत…

🔴 Bikaner Accident News

बीती रात सरदारशहर रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में भाजपा के युवा नेता विक्रमसिंह सत्तासर की मौत हो गई। हादसा गांव आड़सर के पास हुआ। जहां कार और ऊंट की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार विक्रमसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत उपजिला अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सुबह हादसे की खबर गांव सत्तासर पहुंचते ही मातम छा गया। परिवारजन और समर्थक गमगीन माहौल में अस्पताल पहुंचे। विक्रमसिंह का शव मोर्चरी में रखा गया है, जहां अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। विक्रमसिंह सत्तासर न केवल भाजपा में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे, बल्कि वे कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़े रहे। अपने मिलनसार स्वभाव और जनसेवा की वजह से उन्होंने आमजन में विशेष पहचान बनाई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हादसे के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और ऊंट-बैलगाड़ियों से होने वाले खतरों को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *