Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • फिर कांप उठा बीकानेर: मासूम के साथ हैवानियत, इंसानियत हुई शर्मसार…
Image

फिर कांप उठा बीकानेर: मासूम के साथ हैवानियत, इंसानियत हुई शर्मसार…


Bikaner Crime News

बीकानेर के करणी औद्योगिक क्षेत्र के पास स्थित एक ऊन फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक परिवार की 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दो पड़ोसियों द्वारा कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है। मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता के माता-पिता फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं और काम के दौरान बच्ची घर पर अकेली रहती थी। इसी दौरान पास में रहने वाले पश्चिम बंगाल निवासी नरेश प्रधान और रिंकू बर्मन बच्ची को डरा-धमकाकर उसका यौन शोषण करते थे।

सीओ सिटी श्रवणदास संत ने बताया कि मुख्य आरोपी नरेश प्रधान श्रमिकों को बंगाल से बीकानेर की फैक्ट्रियों में काम दिलवाने का काम करता है। उसने पीड़िता के माता-पिता को भी यहां नौकरी दिलवाई थी और इसी वजह से उसका घर में आना-जाना था। जांच में सामने आया है कि नरेश ने बच्ची के साथ शारीरिक शोषण किया और रिंकू उसका सहयोगी था। घटना का खुलासा तब हुआ जब परिजनों ने बच्ची के कपड़ों पर खून के निशान देखे। शक होने पर जब उन्होंने उससे बातचीत की, तो पूरी घटना सामने आई। इसके बाद परिजन तत्काल पुलिस के पास पहुंचे और मामला दर्ज करवाया।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने IPC और POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *