Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: ईंटों से लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचा कार चालक…
Image

बीकानेर: ईंटों से लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचा कार चालक…

Bikaner News

बीकानेर शहर के पंडित दीनदयाल सर्किल पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया जब ईंटों से लदा एक भारी ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलटते ही सड़क पर चारों ओर ईंटें बिखर गईं, जिससे क्षेत्र में जाम की स्थिति बन गई और अफरा-तफरी मच गई।

गनीमत यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस दौरान आसपास कोई राहगीर या अन्य वाहन मौजूद नहीं था। वरना यह घटना गंभीर रूप ले सकती थी। हालांकि, ट्रक के पलटने से पास में खड़ी एक कार को नुकसान जरूर पहुंचा है, लेकिन राहत की बात यह है कि कार चालक को किसी तरह की चोट नहीं आई — वह समय रहते बाहर निकल गया।स्थानीय लोगों ने तुरंत ट्रैफिक पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने ट्रक को हटवाने और सड़क को साफ करवाने की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल, यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, ट्रक की रफ्तार कुछ अधिक थी और मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा। संभवत: ओवरलोडिंग भी हादसे की एक वजह रही हो सकती है। हालांकि, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *