Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: अवैध हथियारों सहित दो आरोपी गिरफ्तार…
Image

बीकानेर: अवैध हथियारों सहित दो आरोपी गिरफ्तार…

RASHTRADEEP NEWS

यह मामला व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र का है। जहां जिला पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा अवैध हथियार सहित दो जनों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास दो अवैध देशी पिस्टल और 4 जिन्दा कारतूस भी बरामद किए गए।

व्यास कॉलोनी थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार के बताया कि, पुलिस टीम ने खेतेश्वर बस्ती निवासी 23 वर्षीय सवाई सिंह राजपुरोहित व संगरिया निवासी 22 वर्षीय आशीष भाट को दबोचा है। सवाईसिंह की पूर्व में अपराधिक पृष्टभूमि रही है। इनमें से एक को तिलकनगर और दूसरे को शिवबाड़ी से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सवाईसिंह से एक पिस्टल व चार कारतूस तथा आशीष से एक अवैध पिस्टल बरामद की है। दोनो आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। दोनों के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *