Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर, पांच लोग घायल गर्भवती महिला की हालत गंभीर…
Image

बीकानेर: दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर, पांच लोग घायल गर्भवती महिला की हालत गंभीर…

🟡 Bikaner News Today

बीकानेर जिले के नोखा में सोमवार शाम कृषि मंडी के सामने बड़ा सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक महिला सहित कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले नोखा अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीकानेर रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 23 निवासी केनथाराम साटिया, मूमल और रमेश एक बाइक पर सवार होकर देशनोक से नोखा की ओर आ रहे थे। दूसरी ओर, रूपाराम मेघवाल और उनका साथी नोखा से अपने गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कृषि मंडी के आगे दोनों बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल हुई मूमल गर्भवती बताई जा रही हैं। जिन्हें सिर और पेट पर गहरी चोटें आई हैं।

दुर्घटनास्थल से गुजर रहे भाजपा नेता महेश झंवर ने तत्काल सभी घायलों को अपनी गाड़ी से नोखा अस्पताल पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने घायलों की नाजुक हालत देखते हुए उन्हें तुरंत बीकानेर रेफर कर दिया। जानकारी मिलते ही भाजपा शहर अध्यक्ष गंगाराम पारीक, कालूराम भार्गव और नोखा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को बीकानेर रवाना करवाने में मदद की और घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *