Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: पानी की टंकी में डूबने से दो मासूमों की दर्दनाक मौत…
Image

बीकानेर: पानी की टंकी में डूबने से दो मासूमों की दर्दनाक मौत…

🟡 Bikaner News Today

बीकानेर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। हदां पुलिस थाना क्षेत्र के खिंदासर रोही में पानी की टंकी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक बच्चों की पहचान नखतसिंह और जीतूसिंह के रूप में हुई है। दोनों बच्चे रोज की तरह रोही में पशु चराने गए थे। इसी दौरान प्यास लगने पर जीतूसिंह पानी पीने के लिए पास के खेत में बने टांके (पानी की टंकी) की ओर गया। लेकिन अचानक उसका पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया। मित्र को डूबता देख नखतसिंह ने भी उसे बचाने की कोशिश में छलांग लगा दी, लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों ही गहरे पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही हदां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से बच्चों के शव को बाहर निकाला। बाद में शवों को मोर्चरी में रखवाया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *