Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: बोलेरो और बस की भीषण टक्कर में दो की मौत…
Image

बीकानेर: बोलेरो और बस की भीषण टक्कर में दो की मौत…

Bikaner News

बीकानेर जिले गुसाईंसर के पास सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बोलेरो और निजी बस की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बोलेरो सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान चूरू जिले के बरजांगसर निवासी जगदीश प्रसाद और हीराराम के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने पर नापासर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया है। हादसे को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *